प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
भागलपुर, जुलाई 2 -- नवगछिया, निज संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र, गोपालपुर में निपुण बिहार मिशन के तहत एफएलएन लक्ष्य प्राप्ति के लिए पीयर लर्निंग अप्रोच पर एक ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेंटर शिक्षक की निपुण बिहार मिशन के लक्ष्यों के प्रति समझ विकसित करना और पीयर लर्निंग शिक्षण पद्धति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चर्चा करना था। इंवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक तनवीर अहमद, राहुल कुमार, सोनी झा और अनुराग सिंह ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। उन्हें प्रखंड संसाधन केंद्र के आशीष मिश्रा और छोटू कुमार का सहयोग मिला। प्रधानाध्यापक युगेश कुमार, कमलकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.