प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सिमडेगा, जुलाई 15 -- बानो, प्रतिनिधि। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभद्रा कुमारी के निर्देशानुसार प्रखंड में प्रखंड स्तरीय ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी एवं जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। शिविर के दौरान कुल 95 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुष दवाओं का वितरण भी किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित योग, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हुए जोड़ों और मांसपेशियों से संबंधित रोगों की रोकथाम एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन, 377 ग्रामीणों का हुआ उपचार शिविर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.