औरंगाबाद, मई 4 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष दीपक पटेल ने आरोप लगाया है कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में लगी पानी की टंकी की स्थिति बेहद खराब है। टंकी के साथ लगे आरओ से निकलने वाले पानी को लोग शुद्ध समझकर उपयोग कर रहे हैं, जबकि यह पानी जानवरों और पक्षियों के संपर्क में आने के कारण दूषित है। जिस टंकी से कार्यालय परिसर में पानी की आपूर्ति की जाती है, उसी में बंदर और पक्षी स्नान करते देखे जा रहे हैं। इसके बावजूद उसी पानी को आम लोगों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तिलौथू में नल-जल से आ रहा हरा और गंदा पानी आम आदमी मजबूरी में दूषित पानी पीने को विवश है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर बीडीओ और सीओ को अवगत करा...