प्रखंड सहयोग एवं जन कल्याण शिविर के तीसरे दिन उमड़ी भीड़
खगडि़या, जून 18 -- खगड़िया नगर संवाददाता जिले के सदर प्रखंड परिसर में गुरुवार को सहयोग एवं जन कल्याण शिविर में तीसरेे दिन काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर का बीडीओ व अन्य अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। जिले के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लेकर शिविर पहुंचे। सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन शिविर में लोगों की आवाजाही बनी रही। शिविर में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए थे। प्रत्येक काउंटर पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी तैनात थे, जो लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन करने में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड में तीन दिवसीय सहयोग शिविर संपन्न, अंतिम दिन 259 में 211 मामलों का निष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.