पाकुड़, मार्च 17 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सह-समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बीडीओ संजय कुमार ने उपस्थित कर्मियों को निर्वाचन कार्य में सटीकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शे के माध्यम से विस्तार से समझाया कि अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में मकान संख्या और नोशनल मकान संख्या का आवंटन किस प्रकार करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन डेटा को अपडेट करने के लिए मकानों का सही चिह्नीकरण बेहद अनिवार्य है। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने कहा कि सभी बीएलओ को आवंटित क्षेत्रों के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.