साहिबगंज, अप्रैल 29 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में जनगणना से संबंधित पर्यकेक्षकों एवं प्रगणकों का दूसरे दिन का प्रशिक्षण बुधवार को जारी रहा। प्रशिक्षकों ने दूसरे दिन के प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना-एचएलबी तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) से संबंधित तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को डेटा नैतिकता, गोपनीयता व सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। मोबाइल एवं वेब ऐप के उपयोगा से जुड़ी समस्याओं के समाधान, डेटा सुरक्षा, स्वगणना एवं डेटा सत्यापन की प्रक्रिया एचएलओ मोबाइल एप के संचालन, इसकी विशेषताओं एवं उत्तर भरने की विधि की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मौके पर जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ, बीपी...