सिमडेगा, फरवरी 28 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में फएलएन डैश बोर्ड के एंडलाइन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना तथा आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के मानकों को प्रभावी ढंग से लागू करना था। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एफ एलएन डैशबोर्ड के उपयोग, डेटा संकलन की प्रक्रिया, एंडलाइन आकलन की रूपरेखा एवं मूल्यांकन के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...