मुंगेर, अप्रैल 13 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड राजद अध्यक्ष शंकर यादव का इलाज के दौरान रविवार की सुबह भागलपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे एवं लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर पर राजद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उनके पैतृक आवास बदरखा पहुंचे और मृतक के परिवार वालों को सांत्वना दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि शंकर यादव समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। राजद नेता संजय कुमार,अरुण कुमार साह, प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, राज्य परिषद सदस्य आबिद हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा, जमालपुर राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव, मुंगेर सदर अध्यक्ष अशोक चौधरी आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका...