चतरा, अप्रैल 17 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड में आज भीषण गर्मी का असर देखने को मिला, जहां तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों पूरे झारखंड में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और कई जिलों में लू जैसी स्थिति बन रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, बाजारों में भीड़ कम रही और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी पानी की कमी और बिजली कटौती को लेकर देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- कोडरमा में आने वाले दिनों में लू जैसे हालात के आसार, अभी से ही सड़कों पर सन्नाटा गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास दिक्कतों का ...