घाटशिला, फरवरी 11 -- मुसाबनी, संवाददाता। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग रांची के निर्देश पर उन्नति का पहिया योजना के तहत प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को इस योजना के तहत साइकिल वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसकी जानकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मिथुन कुमार दास ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना को वर्ष 2025-2026 के तहत क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रखंड में कुल 973 साइकिल का वितरण किया जाना था, जिसके तहत वर्ष 2025 में 466 साइकिल का वितरण किया जा चुका है, इस वर्ष 507 साइकिल का वितरण किया जाना है, जिसके तहत प्रखंड में 310 साइकिल के कल पुर्जे पहुंच गए हैं, जिसे कारीगर द्वारा फिटिंग किया जा रहा है, और जरूरत के अनुसार विभिन्न विद्यालयों में इसका वितरण भी किया ...