पाकुड़, जून 20 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। जिला परिषद स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में जिला परिषद कार्यालय ने विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत कर्मचारियों (जनसेवक) के स्थानांतरण एवं पदस्थापन का आदेश जारी किया है।

स्थानांतरण के विवरण आदेश के तहत कई जनसेवकों का एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में तबादला किया गया है। जारी सूची के अनुसार हिरणपुर प्रखंड में कुल 10 जनसेवकों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें संतोषिला मुर्मू, तेरेसा मुर्मू, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, अमित सरकार, ताराशीष मित्रा, जीनत परवीन, महेंद्र कुमार सिंह, गणेश चंद्र दास तथा फ़करे आजम समेत अन्य कर्मी शामिल हैं। वहीं हिरणपुर प्रखंड से 12 जनसेवकों का स्थानांतरण अन्य प्रखंडों में किया गया है। इनमें राजमणि कुमारी मुर्मू, सरोज कुमार सिन्हा, रवि रंजन राज, रितेश कुमार, जेम्स मरां...