भागलपुर, मई 16 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को वट सावित्री व्रत धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। खासकर जहां-जहां वट वृक्ष हैं वहां वहां विवाहित महिलाएं सज धजकर तथा पूजन सामग्रियों से भरा डलिया लेकर पहुंचीं और वट सावित्री व्रत हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री व्रत कथा पंडित ब्राह्मणों से सुन वृक्ष की पूजा की। अपने पति के लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना लिए वट वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र भी बांधा। व्रत को लेकर सर्वाधिक भीड़ प्रखंड के योगीवीर पहाड़ी पर दिखी। जहां पांच अलग अलग जगहों पर स्थित वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजा की। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा-अर्चना व्रत और भीड़ को लेकर ईशीपुर बाराहाट थाना पुलिस भी योगीवीर पहाड़ी पर मौजूद थी। जबकि व्रत को लेक नव वि...