गिरडीह, जून 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी भाग संख्या 7 के जिला परिषद सदस्य विनय कुमार शर्मा ने जिला खेल पदाधिकारी व उपायुक्त गिरिडीह से प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण को लेकर 7 सितम्बर 2022 को पंचायत समिति सदस्य की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। वहीं 5 मई 2026 को जिला परिषद की बैठक में भी उक्त प्रस्ताव को लाया गया था। बताया कि इलाके में एक भी स्टेडियम नहीं है। जिसके कारण युवाओं को विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाने का मलाल रहता है। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में स्टेडियम का निर्माण हो जाने से प्रतिभावान एवं हर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकेगा।

हिंद...