कोडरमा, मई 12 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व में दिए गए निर्देशों एवं लंबित कार्यों की समीक्षा से हुई। इस दौरान संबंधित कर्मियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में मनरेगा, पंचायत राज, प्रधानमंत्री आवास योजना, आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम, जनगणना, निर्वाचन कार्य तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मनरेगा योजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं जियो टैगिंग कार्यों की भी समीक्षा की गई। पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, तकनीकी कर्मियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को योजनाओं की नियमित नि...