रांची, मार्च 25 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को जामुदाग निवासी किसान आशीष जायसवाल ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की नहीं सुनते हैं। शिकायत सरकार से करते हैं, सरकार नहीं सुनती है। प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पार कर चुका है। जनता का काम बिना चढ़ावे अधिकारी काम नहीं करते हैं। उन्होंने उपायुक्त रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू के नाम बीडीओ सह सीओ को 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इसमें 2024 में गेहूं का फसल बीमा का दावा राशि का भुगतान अविलंब करने, पीएम किसान सम्मान निधि में परेशान करने वाले अधिकारी को बर्खास्त करने, क्षेत्र में अवैध उत्खनन बालू, पत्थर और गिट्टी पर रोक लगाने, आरटीआई एक्ट को सशक्त करने, नरेगा योजना को दुरुस्त करने और किसानों से धान खरीद प...