भभुआ, फरवरी 3 -- संपूर्णता अभियान के आकांक्षी कार्यक्रम के तहत छह बिंदुओं पर होगा काम स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा, पशुपालन, शिक्षा, पेयजल के मुद्दे पर की चर्चा (विविध) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आकांक्षी कार्यक्रम के तहत विकास की गति तेज करने के लिए मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय से शुरुआत की गई। संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा, पशुपालन विभाग सहित छह बिंदुओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारना है। अफसरों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम लोगों को समुचित उपचार किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों को पुरक आहार मिले। सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय और पानी की व्यवस्था होना चाहिए। स्कूलों में छात्रों का अनुपात बढ़ाया जाए। लक्ष्य के अनुसार पशुओं का टीकाकरण ...