खगडि़या, अप्रैल 9 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय के प्रांगण में अनुमंडलस्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला की सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर मिट्टी जांच की सुविधाए उपलब्ध होते ही स्थानीय किसानो के बीच ख़ुशी का माहौल देखी जा रही है। इधर बीएओ प्रमोद कुमार ने बताया की प्रखंड स्तर पर इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने से अब किसानों के खेतो की ससमय मिट्टी की जांच होगी तथा रिपोर्ट बाद सही समय पर आवश्यकतानुसार उपचार किया जाएगा। स्थानीय किसानों क़ो उत्पादन के क्षेत्र में काफी बढ़ोतरी होंगी। लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कृषि मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया। मौक़े पर जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला राजेश कुमार सहायक अनुसंधान पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (मिट्टी जांच) सुप्रिया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ( मिट्टी ज...