बगहा, जनवरी 22 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। नगर के बड़ा बस स्टैंड चौक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी गुलाब चंद्र गुप्त की प्रतिमा स्थानांतरण का मामला अब तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को नगर के पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बीडीओ को संयुक्त ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन मिलने के बाद प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन स्मारक के निर्माण कार्य पर बीडीओ ने रोक लगा दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा अब जगह चयनित कर अन्यत्र स्थापित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्मारक बनवाने को लेकर इसका ज्ञापन सौंपा है। बीडीओ को दिए ज्ञापन में लोगों ने बताया है कि नगर के बड़ा बस स्टैंड चौक पर स्वतंत्रता सेनानी गुलाब चंद्रगुप्त की प्रतिमा वर्ष-2007 में स्थापित की गई। अब...