पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड में सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का पर्व बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। क्षेत्र की विवाहित महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने तड़के सुबह सरगी ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की। दिनभर बिना जल ग्रहण किए कठिन तप के रूप में यह व्रत निभाया गया। संध्या के समय सुहागिनों ने मां गौरी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की कथा सुनी और सुहाग सामग्री चढ़ाकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। रात्रि में चंद्रोदय होने पर महिलाओं ने छलनी से चांद और फिर पति के दर्शन किए। अर्घ्य अर्पित कर चंद्रमा की पूजा की और उसके बाद ही व्रत का पारण किया। इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह शृंगार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.