पूर्णिया, अप्रैल 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के एकंबा पंचायत स्थित विसंथा गांव में 28 और 29 अप्रैल को दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। सत्संग में मधेपुरा चौसा के स्वामी पलटू दास जी महाराज और जमुई के संत शैलेंद्र साहेब मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं एवं साधु-संतों ने भजन एवं साधुगान प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने संतों के प्रवचन सुनकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया और सत्संग में शामिल होकर भक्ति भाव से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इधर जलालगढ़ प्रखंड के डोकरेल गांव में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापन रविवार को हुआ। यह भी पढ़ें- संतों के प्रवचन से गूंजेगा इलाका, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील कार्यक्रम में संतों एवं धर्मगुरु...