मोतिहारी, फरवरी 3 -- मोतिहारी। सरकार का बजट में स्कूल व कॉलेजों के विकास पर विशेष फोकस है। इसके तहत सभी प्रखंडों में आदर्श विद्यालय व डिग्री कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। अभी भी जिले के कई प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं हैं। ऐसे में छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय व अन्य दूसरी जगहों पर जाना पड़ता है। प्रखंड में ही डिग्री कॉलेज खुल जाने से छात्रों व खासकर छात्राओं को सुविधा बढ़ेगी। अभी जिला मुख्यालय मोतिहारी में चार, चकिया, रक्सौल, घोड़ासहन व मधुबन में 1-1 अंगीभूत कॉलेज है। वहीं, कुछ प्रस्वीकृत कॉलेज भी हैं। इनमें जिला मुख्यालय में पंडित उगम पांडेय कॉलेज है। इसके अलावे कुछ अन्य प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई को मान्यता मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...