सीवान, अप्रैल 1 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण को लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य में जुड़े सभी कर्मियों को समय रहते प्रशिक्षित कर प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जाए। बीईओ सह जनगणना के नोडल पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 6 से 8 अप्रैल तक 42 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 9 से 11 अप्रैल तक दूसरे चरण में तीन बैचों में कुल 124 कर्मी शामिल होंगे। तीसरा चरण 12 से 14 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें तीन बैचों में ...