घाटशिला, अगस्त 15 -- मुसाबनी। प्रखंड में पूरे शान के साथ हाथों में देश का झंडा तिरंगा लेकर कई स्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सुबह के समय दर्जनों बाइक पर सवार होकर सीआरपीएफ 193 बटालियन के अधिकारियों व जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जवानों द्वारा भारत माता की जय, जय हिंद के नारे लगाए जा रहे थे। सभी जवानो में उत्साह और देश भक्ति का जज्बा दिखाई दे रहा था। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत घोष के नेतृत्व में मुसाबनी अस्पताल चौक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पार्टी के नेता, कार्यकर्ता सहित आम लोग भी उत्साह के साथ शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। यह भी पढ़ें- Dumka News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई सभी जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। इन सभी तिरंगा यात्राओं ने शहर का भ्रमण किया और आ...