गिरडीह, अप्रैल 11 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पंस सदस्यों की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रमुख ललिता देवी ने की। बैठक की शुरुआत सड़क हादसे में मृत बिरने पंसस प्रतिनिधि इंद्रदेव यादव को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। बैठक में पिछले दिसंबर माह में हुए बैठक में लिए गए प्रस्ताव की समीक्षा की गई। बैठक में पशुपालन और पेयजल विभाग के कोई भी अधिकारी की उपस्थिति नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं ससमय पर बैठक आयोजित नहीं होने जैसे कई मामलों को सदस्यों ने उठाया। इस पर बीडीओ ने विभागीय कामकाज, त्योहार और चुनाव होने के कारण बैठक नहीं होने की बात कही। बैठक में पंसस सदस्यों ने क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफार्मर और जर्जर तार, पोल आदि को अविलंब दुरुस्त कराने की मांग रखी। बैठक में पंसस ...