बेगुसराय, फरवरी 9 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर शुरू हो रहे एमडीए अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमडीए कार्यक्रम के उद्देश्य, दवा वितरण की प्रक्रिया, लक्षित लाभार्थियों तक सही ढंग से दवा पहुंचाने , दवा सेवन के दौरान आवश्यक सावधानियों तथा संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही, समुदाय में जागरूकता फैलाने और कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विशेष जोर दिया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर आइवरमेक्टिन, डीईसी व एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.