लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कुमार ओडेया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। इसमें जिला सर्विलेंस कार्यालय लोहरदगा द्वारा वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों: प्रथम स्थान स्वास्थ्य उपकेंद्र मक्का संचारी रोग के मरीजों की एंट्री 4540 की, द्वितीय स्थान स्वास्थ्य उप केंद्र जोबांग-संचारी रोगों मरीज की एंट्री 3056 की, तृतीय स्थान स्वास्थ्य उपकेंद्र मुर्मू- एंट्री 2388 को मिला। इन्होंने आईएचआईपी पोर्टल पर सर्वाधिक कार्य किया है। साथ ही पी फ़ार्म रिपोर्टिंग करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को को तृतीय स्थान और एल फ़ार्म रिपोर्टिंग करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को को द्व...