मधुबनी, फरवरी 28 -- हरलाखी,एक संवाददाता। डिग्री कॉलेज के लिए हरलाखी में प्रशासन महीनों से जमीन की तलाश कर रही है। इधर ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रखंड मुख्यालय उमगांव में डिग्री कॉलेज की पढ़ाई हो। इसको लेकर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के लोगों ने दीन दयाल प्लस हाई स्कूल उमगांव के प्रांगण में एक अहम बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि कॉलेज के लिए जबतक पर्याप्त जमीन उपलब्ध नही हो जाता है तबतक प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय के खाली पड़े 36 कमरों वाले छात्रावास में कॉलेज संचालन कराया जाए। इस संबंध में प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक सामूहिक आवेदन देकर वरीय पदाधिकारी से पहल करने की मांग की है। बैठक में एमएसयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्...