पूर्णिया, मार्च 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे का सुंदर माहौल देखने को मिला। समारोह में भवानीपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बिट्टू यादव, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ ईशा रंजन, पीओ अमित कुमार, बीपीआरओ रूपेश कुमार, कनीय अभियंता अमन कुमार भारती, संतोष कुमार भारती, सरस्वती कुमारी तथा नीरज कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द एवं आपसी प्रेम का संदेश दिया। रंगों के इस उत्सव में खुशी, अपनत्व और उत्साह की झलक हर ओर दिखाई दी। होली मिलन समारोह के दौरान प्रखंड मुख्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्...