बिहारशरीफ, अप्रैल 3 -- प्रखंड मुख्यालय में मॉडल स्कूल बनाने की मांग चेवाड़ा, निज संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा बच्चों को उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से हर प्रखंड में एक मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है। यह प्रखंड मुख्यालय में तय की गई थी। लेकिन इसे मुख्यालय से हटा कर कोसों दुर एकाढ़ा किए जाने से लोगों में नाराजगी है। जबकि नगर पंचायत में करोड़ों की लागत से मॉडल स्कूल भवन वर्षों से बन कर धूल फांक रही है। लोगों ने इसी भवन में मॉडल स्कूल का संचालन कराने की मांग की है। बीईओ प्रमोद कुमार ने कहा हर प्रखंड में मॉडल स्कूल का संचालन की बात हुई थी। ये नहीं कहा गया था कि मुख्यालय में ही होगा। लेकिन, मुख्यालय में होने से अधिक सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.