प्रखंड मुख्यालय में मनाया गया बिहार स्थापना दिवस
जमुई, मार्च 23 -- खैरा, निज संवाददाता खैरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को बिहार स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे एवं बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन ने उपस्थित लोगों से कहा कि बिहार के गौरवशाली इतिहास और उज्जवल भविष्य विषय पर परिचर्चा की। बच्चे एवं बच्चियों को पारितोषिक प्रदान किया गया। यहां यह जानकारी दें कि 1912 ई के 22 मार्च को बंगाल से बिहार अलग हो गया था और इसी दिवस को सरकारी संस्थानों में स्थापना दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है ताकि वर्तमान पीढ़ियों के बच्चे एवं बच्चियों को बिहार स्थापना दिवस के संबंध में विशेष जानकारी हो सके। आज बिहार स्थापना का 114वां दिवस है । इस मौके पर कई बच्चे बच्चियां एवं कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.