रांची, जून 2 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी जयदेव कुमार गौरव ने राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। अगस्त और सितंबर 2025 की चना दाल का शत-प्रतिशत वितरण नहीं होने पर उन्होंने संबंधित डीलरों को कड़ी चेतावनी दी और लंबित वितरण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी राशन कार्डधारियों का केवाईसी कार्य शीघ्र पूरा कराने और अनाज वितरण का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही सूचीबद्ध चारपहिया वाहन मालिकों और आयकरदाता कार्डधारियों के नामों का सत्यापन जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना डीलरों की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- राशन डीलरों को मृत व प्रवासी लाभुकों की सूची...