चतरा, मई 23 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 184 प्रगणक और 31 पर्यवेक्षक शामिल हुए। वितरित की गई जनगणना किट में बैग और पहचान पत्र समेत 11 प्रकार की आवश्यक सामग्रियां और दस्तावेज शामिल हैं। यह किट जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में मददगार साबित होगी। बीडीओ चन्द्रदेव प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो चुका है। इसके तहत मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य 16 मई से आगामी 14 जून तक चलाया जाएगा। कार्य को बिना किसी त्रुटि के और पूरी सावधानी से पूरा करने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को पहले ही विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बीडीओ ने सभी तैनात कर्मियों को पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ काम क...