प्रखंड मुख्यालय में चापाकल तथा आरओ खराब
कटिहार, जून 8 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में पिछले एक महीना से चापाकल तथा आरओ खराब पड़ा हुआ है। इस उमस भरी गर्मी में प्रखंड मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। जबकि प्रखंड मुख्यालय में दो आरओ तथा एक चापाकल प्रशासनिक स्तर पर लगाए गए हैं। लगातार खराब रहने से लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी बिल्कुल निष्क्रिय बने हुए हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि चापाकल तो ठीक कर दिया गया था परंतु फिर से खराब हो गया है। वहीं टेक्नीशियन से दिखाकर चापाकल और आर ओ बहुत जल्दी ठीक कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.