कटिहार, अप्रैल 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को कुरसेला प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है। महिलाओं को गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अविलंब समस्या के समाधान की मांग की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन से आम जनता की समस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.