किशनगंज, जून 10 -- दिघलबैंक।एक संवाददाता। महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती गरीबी एवं भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मंगलवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना में राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंजीनियर फरहन अख्तर ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। बेरोजगारी के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है, जबकि गरीब तबका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण आम लोगों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का सभी प्रखंडों में धरना उन्होंने कहा ...