कटिहार, जनवरी 5 -- हसनगंज, संवाद सूत्र हसनगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगी जर्जर और टूटी नलों से प्रतिदिन हजारों लीटर शुद्ध पेयजल व्यर्थ बह रहा है। प्रखंड मुख्यालय के अलावा अन्य कई स्थानों पर भी नल की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, लेकिन संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। टूटी नलों से बहता पानी प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित खेल मैदान में प्रवेश कर जाता है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान में पानी जमा होने से बच्चों और युवाओं के खेलकूद में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह स्थिति प्रखंड प्रशासन एवं पीएचईडी विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करती है। स्थानीय पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, हरिचंद उरांव, राकेश मंडल, उप मुखिया रवि साह, अशोक गुप्ता सहित अन्य ल...