खगडि़या, दिसम्बर 25 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय में लाखों की राशि से बनाए गए सामुदायिक शौचालय बेकार पड़ा हुआ है। वही विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन प्रखंड में जरूरी कार्य से आने वाली ख़ासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। देखने वाली बात तो यह है कि पंचयात चुनाव चुनावों में महिलाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी देने के लिए आरक्षण दिया गया है। इतना ही नही इसके पूर्व भी प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य आदि पदों का प्रतिनिधित्व करने का गौरव महिलाओं को प्राप्त हुआ है। इसके बाबजूद भी महिला जनप्रतिनिधियो के कार्यकाल में भी प्रखंड मुख्यालयों में महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। इस समस्या के निदान के लिए प्रमुखता से पहल नही की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस प्र...