बेगुसराय, मार्च 9 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड जनता दल यूनाइटेड के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य मोती लाल साह का सोमवार को निधन हो गया। जिससे कार्यकर्ताओं के बीच शोक लहर व्याप्त हो गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मो जियाउल्लाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा मोती लाल साह पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता थे। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड एवं अपने नेता नीतीश कुमार के प्रति समर्पित भावना से पार्टी में कार्य करते रहें। वे लगभग दो महीने से बीमार चल रहें थे। उनके निधन से प्रखंड पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालो मे पंचायत अध्यक्ष मनोहर साह उर्फ़ मंचित साह, नरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार महतो, अरबिंद कुमार, अमरेश कुमार चौधरी, बबलू पासवान, विनीत पासवान, मो जसीम अंसारी, अर्जुन कुमार, कविता देवी, शिवकुमार...