जहानाबाद, जून 3 -- बाजार से पानी की निकासी वाले पइन को अतिक्रमण मुक्त कराएं घोसी बाजार में जिला परिषद की जमीन की मापी कराकर चिन्हित करने की मांग घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड के ग्राम कंपलेक्स भवन में बुधवार को प्रखंड क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सदस्यों ने बारी-बारी से इलाके में उत्पन्न होने वाली जन समस्या को लेकर मामला उठाया। बैठक में पेयजल, अतिक्रमण, सड़क निर्माण, बिजली के ट्रांसफार्मर की चोरी जैसे मुद्दे छाए रहे। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारी ने जवाब देकर उसके क्रियान्वयन एवं ठीक करने के आश्वासन भी दिया। बैठक में बीस सूत्री सदस्य निकेश कुमार ने घोसी बाजार में जिला परिषद की जमीन की मापी कराकर संबंधित जमीन को चिन्हित करने का मुद्दा उठाया। वहीं विनोद केसरी ने इलाके में खरा...