पूर्णिया, फरवरी 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव ने शराब सेवन और मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी किसी नशे या स्टेडियम में हुई कथित मारपीट से संबंधित नहीं थी। जानकारी के अनुसार जलालगढ़ स्टेडियम में हुई एक घटना के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हुआ था जिसे पुलिस हस्तक्षेप से नियंत्रित किया गया। पुलिस संबंधित लोगों को थाना लेकर गई थी। इसी क्रम में जलालगढ़ पंचायत के मुखिया पति राजकुमार दास उर्फ राजू और प्रखंड प्रमुख के बीच बहस होने की बात भी सामने आई। प्रखंड प्रमुख ने न्यायिक हिरासत से बाहर आने के बाद बताया कि उनके खिलाफ चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से जुड़े एक पुराने चेक बाउंस मामले में कोर्ट द्वारा वारंट जारी था। उन्होंने कहा कि यह मामला सीए 643/2022, धारा 138 एनआई एक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.