गोड्डा, मई 31 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड प्रमुख जासिंता हेंब्रम ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के बाबूपुर पंचायत क्षेत्र में 15 वें वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति मद से 7,50,000 रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें बाबुपूर हेसेल टोला में 2,50,000 की लागत से छतदार चबूतरा का निर्माण बाबूपुर प्रधान टोला में बिटिया टुडू घर से मेहनत मुर्मू के घर तक ढक्कन सहित नाली मरम्मत्ती कार्य का शिलान्यास बाबूपुर काशी टोला में मांझी स्थान से जल मीनार से बाबूजी हेंब्रम के के तक 249800 की लागत से नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। प्रखंड प्रमुख जसिंता हेंब्रम ने कहा कि उक्त योजनाओं की मांग लंबे समय से की जा रही थी। आबकारी हो जाने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। वही प्रमुख ने लोगों के समक्ष जनता दरबार लगाकर क्षेत्...