साहिबगंज, जनवरी 10 -- बोरियो। बोरियो सीएचसी परिसर में प्रखंड स्तरीय मेला का उद्घाटन आज प्रखंड प्रमुख शांति बासकी ने किया। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, डॉ. बिनोद कुमार, डॉ.सुदामा साह, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. कुलदीप कुमार, बीपीएम विष्णु कुमार, एमटीएस मनोहर पंडित, पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी, डॉ. समीर राज, डॉ. जय जय कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, सचिव मो. गफ्फार अंसारी आदि उपस्थित थे। स्वास्थ्य मेला में नाक, कान, आँख, दाँत, आयुष्मान कार्ड सहित 21 स्टॉल लगाए गए हैं। फोटो:01

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...