गढ़वा, अगस्त 6 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी के साथ मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने उनके पति ललन राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला पारिवारिक विवाद, शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा हुआ है। प्रखंड प्रमुख दीपमाला ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति पर गंभीर रूप से मारपीट करने, मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के अलावा प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की जानकारी आवेदन के अनुसार प्रखंड प्रमुख ने पति ललन राम पर आरोप लगाई है कि शादी के 14 वर्षों के बीच एक साल हम दोनों के बीच संबंध मधुर रहा। उसके बाद से लगातार प्रताड़ित और मारपीट किया जा रहा है। कई बार सामाजिक रूप से सुलह समझौता किया गया था। उसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। मेराल पुलिस ने म...