मधुबनी, अप्रैल 10 -- मो. माजिद हरलाखी। प्रखंड कार्यालय उमगांव के टीपीसी भवन में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख गोपाल कुमार दास पर अविश्वास प्रस्ताव लगाए जाने को लेकर 13 पंचायत समिति सदस्य सदन में उपस्थित हुए। पर्यवेक्षक के रूप में वरीय उपसमाहर्ता आलोक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में बीडीओ रविशंकर पटेल, मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त कृषि पदाधिकारी बिन्दन कुमार, एमडीएम प्रभारी सुरेश सिंह, हरलाखी थाना के एसआई वासुकीनाथ प्रसाद व शत्रुघ्न कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में सदस्यों ने अविश्वास जताया। लेकिन प्रखंड प्रमुख पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम के अभाव में हुआ खारिज। जिससे प्रमुख की कुर्सी बरकरार रह गई। इस दौरान सदन में 24 सदस्यों में से मात्र 13 सदस्यों ने लिया भाग। जहां सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अव...