दरभंगा, मई 11 -- बिरौल। प्रखंड प्रमुख मुखी देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति की विशेष बैठक में मतदान होगा। बीडीओ प्रदीप कुमार झा के अनुसार सभी पंचायत समिति सदस्यों को बैठक की सूचना दे दी गई है और उपस्थिति अनिवार्य है। करीब एक दर्जन सदस्यों ने प्रमुख पर मनमानी, विकास कार्यों में अनियमितता व सदस्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से प्रस्ताव दाखिल किया था। सदस्यों का कहना है कि प्रमुख नियमित बैठक नहीं बुलातीं और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। बार-बार कहने पर भी क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें- पोठिया प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा बीडीओ ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए 11.30 बजे बैठक की समय निर्धार...