जहानाबाद, मार्च 1 -- कुर्था, निज संवाददाता। प्रखंड प्रमुख कुर्था रूबी देवी तथा उप प्रमुख देवेंद्र कुमार के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव आया है। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के 10 पंचायत समिति सदस्यों में से आठ सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त पत्र प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। इस सम्बंध में समिति सदस्यों नें प्रखंड प्रमुख से यथा शीघ्र बैठक बुलाने की मांग करते हुए अविश्वाश प्रस्ताव पर चर्चा कराने तथा विश्वास मत हासिल करने का प्रस्ताव लाया है। अविश्वास प्रस्ताव में प्रमुख को सम्बोधित करते हुए जिक्र किया गया है कि आप विकास कार्यों में भेद भाव करते हैं। समय पर न तो बैठक बुलाते हैं और न ही किसी सदस्य से राय लेते है। योजना की राशि समानुपातिक रूप से वितरित नहीं करते हैं। कुछ भी कहे जाने पर यह कहते हुए धमकी देते हैं कि ज्यादा इधर उधर किये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.