लातेहार, अप्रैल 30 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के चैनपुर पंचायत में मनरेगा (नरेगा) योजना के तहत गंभीर अनियमितताओं के मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मजदूरी भुगतान के नाम पर फर्जी मस्टर रोल बनाकर सरकारी राशि की निकासी की जा रही है, जिसमें ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं ,जो या तो सरकारी नौकरी में हैं या लंबे समय से गांव में मौजूद नहीं हैं।

ग्रामवासियों की शिकायतें ग्रामीणों के अनुसार नीतू नीलम कुजूर, जो कथित रूप से सरकारी सेवा में टीचर पद कार्यरत हैं। जिसकी शादी गुमला जिले में हुई है। उनके नाम पर भी मनरेगा मजदूरी दिखाकर भुगतान निकाला गया है। इसके साथ ही पंचायत की प्रमुख कंचन कुजूर का नाम भी मजदूर सूची में शामिल किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब ये लोग मजदूरी कार्य में शामिल नहीं हैं, तो इनके नाम पर हाजिरी ...