पूर्णिया, दिसम्बर 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड परिसर स्थित आधार केंद्र के भवन में बने शौचालय की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। आधार बनवाने पूरे प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे यहां पहुंचते हैं, लेकिन शौचालय की बदहाल स्थिति के कारण खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब शौचालय का दरवाजा खोला जाता है तो अंदर फैली गंदगी देखकर असहज महसूस होता है। साफ-सफाई के अभाव में शौचालय उपयोग के लायक नहीं रह गया है। वहीं प्रखंड परिसर के अंदर समिति फंड से बने अन्य शौचालयों की स्थिति भी काफी खराब बताई जा रही है, जहां गंदगी का अंबार पसरा हुआ है। आधार बनवाने आए लोगों का कहना है कि यदि प्रखंड मुख्यालय जैसे स्थान पर स्थित सरकारी भवन में शौचालय की यह स्थिति है, तो वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.