रांची, जून 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजू राम का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। 16 जून को प्रखंड में कार्य के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बरियातू स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे मूल रूप से मांडर प्रखंड के विशाखा खातेंगा के निवासी थे। अपने पीछे वे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...