जमुई, दिसम्बर 31 -- बरहट । निज संवाददाता वर्ष 2025 समाप्ति में अब चंद घंटे बचे हैं। वैसे तो इस साल जिलेवासियों के लिए खुशियों भरा रहा जिसमें जिले को कई सौगातें मिली। प्रखंड क्षेत्र के लिए भी वर्ष 2025 उम्मीदों भरा रहा। इसी वर्ष किऊल नदी के तट पर अवस्थित ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध पतनेश्वर धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण 8 करोड 53 लाख रुपए से शुरू किया गया । बिहार स्टेट टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से कार्य कराने की स्वीकृति मिली । अब स्वीकृति मिल जाने से पतनेश्वर धाम मंदिर का कायाकल्प शुरू हो गया। विवाह भवन, गेस्ट हाउस, सीढ़ी घाट व चौड़ी सड़क का हो रहा निर्माण - एनएच पर अवस्थित होने के कारण यहां न सिर्फ जिले के बल्कि अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ख्याति के अनुरूप यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। इसे देखते...